यातायात पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था निराशाजनक और चिंताजनक
पाइंस से नैनीताल पहुंचने में लग रहे हैं 2 से 3 घंटे
लिंक मैं क्लिक कर देखें जाम की स्थिति रेंगते वाहन

नैनीताल। सरोवर नगरी में पर्यटन सीजन चरम पर है और सोमवार को जो ट्रैफिक की स्थिति नैनीताल में देखी, वह बेहद निराशाजनक और चिंताजनक थी। श्मशान घाट से लेकर नैनीताल शहर तक करीब 2-3 घंटे तक भीषण जाम लगा रहा, जिसमें गाड़ियाँ पूरी तरह से ठप पड़ी रहीं। कई पर्यटकों को मजबूरन अपना सामान उठाकर पैदल चलना पड़ा। बता दें गांधी चौक पर भी गाड़ियां रेगती नजर आई ऐसे हालात में न तो ट्रैफिक पुलिस कहीं नज़र आई, और न ही कोई ठोस प्रबंधन। बता दें नैनीताल जैसे पर्यटन स्थल पर अगर छुट्टियों या वीकेंड्स पर ट्रैफिक की यह हालत रहेगी, तो ना केवल शहर की छवि खराब होगी, बल्कि लोगों की सुरक्षा और सहूलियत दोनों पर सीधा असर पड़ेगा।
ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कोई गाइडेंस, डायवर्जन या रोड मैनेजमेंट नहीं था। यही नहीं, ऐसे समय में स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह साफ दर्शाता है कि ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था पूरी तरह से असफल हो रही है।
प्रशासन और ट्रैफिक विभाग को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए और स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाने चाहिए, वरना आने वाले दिनों में हालात और भी बिगड़ सकते हैं।

























