November 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में

0
1001424130
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

चलाया सफाई अभियान किया जागरूक

नैनीताल। सरोवर नगरी में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी के निर्देशानुसार रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ प्रभारी जनपद न्यायाधीश विक्रम द्वारा शपथ दिलाकर किया गया।इसके पश्चात न्यायालय परिसर नैनीताल, ठंडी सड़क, तिब्बती मार्केट एवं माल रोड पर स्वछता अभियान चलाया गया।
माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार दूरस्थ क्षेत्र धानाचूली में भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें धानाचूली बाजार ऐरीधार क्षेत्र में विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा सड़क किनारे व अन्य स्थानों पर पाये गये प्लास्टिक इत्यादि को एकत्र कर कूड़े के वाहन में रखा गया। श्रमदान के माध्यम से बृहद सफाई अभियान उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न विभागों के सहयोग से चलाया गया है, जनपद नैनीताल के हल्द्वानी एवं रामनगर क्षेत्र में भी यह अभियान चलाया गया है। सभी को स्वच्छता अपनाने हेतु प्रेरित भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *