November 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रकृति संरक्षण अभियान के तहत

0
1001419969
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

तेज पात तथा पाम के पौधे लगाए

नैनीताल। सरोवर नगरी में वनस्पति विज्ञान विभाग डी एस बी परिसर में आज प्रकृति संरक्षण अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम के दूसरे चरण में तेज पात तथा पाम के पौधे लगाए गए । आज के इस महत्वपूर्ण पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में बॉटनी डी एस बी के पूर्व छात्र सी सी आर ए एस ताड़ीखेत के पूर्व वैज्ञानिक डॉ गिरीश चंद्र जोशी , पूर्व छात्र डीएसबी तथा भौतिक वैज्ञानिक शोध निदेशक प्रोफेसर हेमवती पांडे तथा गायक डॉ रवि जोशी ने कार्यक्रम में शिरकत की । कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने किया । आज का पौधारोपण स्वर्गीय प्रॉफ वाई पी एस पांगती ,स्वर्गीय डॉ रणबीर सिंह रावल तथा स्वर्गीय डॉ सचेतन सह को समर्पित रहा ।इससे पूर्व विभाग में आयोजित जलवायु परिवर्तन विषय पर मॉडल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया ।प्रथम पुरस्कार विदुषी ,अंजली ,निधि ,द्वितीय पुरस्कार शिवांगी ,पूजा ,स्वाति तथा तृतीय पुरस्कार कोमल , प्रिया तथा रूपाली को मिला । निर्णायक प्रोफेसर सुषमा टम्टा ,प्रॉफ नीलू लोदियाल ,प्रॉफ अनिल बिष्ट रहे तथा डॉ हेम जोशी संयोजक द्वारा प्रतियोगिता कराई गई । अतिथियों डॉ जीसी जोशी ,प्रॉफ हेमवती पांडे तथा डॉ रवि जोशी द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए । प्रथम पुरस्कार 500 रुपए तथा प्रमाण पत्र ,द्वितीय पुरस्कार 400 रुपया तथा प्रमाण पत्र तथा तृतीय पुरस्कार 300 रुपया तथा प्रमाण पत्र दिया गया । इस अवसर पर बोलते हुए प्रॉफ हेमवती ने कहा कि हर जीव की इस प्रकृति में महत्वपूर्ण भूमिका है ।प्रकृति ही हमारा घर है किन्तु जलवायु परिवर्तन से ये प्रभावित हो रहे है। डॉ जीसी जोशी ने कहा कि विद्यार्थी लगन से काम करे तथा विषय पर अपना समर्पण दे तथाजीवन में लक्ष्य के साथ आगे बढ़े ताकि पर्यावरणीय जलवायु जैसे मुद्दों पर हम रचनात्मक भूमिका रख सके । विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि जीवन में ऊर्जा के साथ कार्य करे जिससे पर्यावरण जैसे मुद्दों पर सतत विकास के करें में कार्य किया जा सके। अतिथियों को पौधों के फ्लायर भेट किया गया ।कार्यक्रम में प्रो किरण बरगली , डॉ नवीन पांडे ,डॉ प्रभा पंत ,डॉ हिमानी कार्की सहित जगदीश पपने ,राधा ,गोपाल बिष्ट ,मोहित ,लीला सहित दिशा ,वसुंधरा , लता ,विशाल ,फिजा जानवी ,सहित एम एस सी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *