November 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

गंगा और सहायक नदियों के संरक्षण को लेकर

0
1001417959
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जिला गंगा समिति की बैठक हुई आयोजित

नैनीताल।सरोवर नगरी मे जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला गंगा समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के जल को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने हेतु जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों के सहयोग से कार्य योजना तैयार करना रहा।
शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु स्थानीय निकायों यू एल बी एस के माध्यम से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्य हेतु हल्द्वानी नगर निगम को नोडल एजेंसी नामित किया गया है, जिसके अंतर्गत भवाली, भीमताल, नैनीताल एवं लालकुआं का कूड़ा हल्द्वानी लाया जाता है। नगर निगम हल्द्वानी के पास पूर्व में लगभग 1,39,000 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र था, जिसमें से अब तक 28,000 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया जा चुका है तथा प्रतिदिन लगभग 1,000 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। निकट भविष्य में संपूर्ण कूड़े का निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, एक नवीन प्लांट की स्थापना की योजना भी प्रस्तावित है, जिसके माध्यम से कूड़े से चारकोल तैयार किया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त हल्द्वानी ऋचा सिंह, पर्यटन विभाग, जल संस्थान, पेयजल निगम, वन विभाग, नगरपालिकाओं के प्रतिनिधि एवं जनपद स्तरीय पर्यावरण संरक्षण समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *