October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आगामी नंदा अष्टमी और दशहरे को लेकर

0
1001416398
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

श्रीराम सेवक सभा पदाधिकारीयो की हुई महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

नैनीताल। सरोवर नगरी में श्री नंदा देवी महोत्सव व श्री राम महोत्सव 2025 जिसके के सफल आयोजन को लेकर श्री राम सेवक सभा भवन में कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष मनोज शाह की अध्यक्षता मैं आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में तय हुआ कि पंचांग के अनुसार इस वर्ष श्री नंदा देवी महोत्सव की आयोजन इस वर्ष 28 अगस्त से 5 सितंबर 2025 तक तथा रामलीला महोत्सव का आयोजन 2 2 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक नंदाष्टमी 31 अगस्त तथा दशहरा 2 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभा परिवार ने सभी को आमंत्रित किया है । उत्तराखंड की कुलदेवी तथा संस्कृति एवं विरासत है श्री नंदा देवी तथा 1918 मे स्थापित होने के बाद श्री राम सेवक सभा 1926 से श्री नंदा देवी महोत्सव तथा 1918 से श्री राम लीला महोत्सव का मंचन करते आ रहा है । बैठक में आयोजन हेतु सभी से सहयोग की अपेक्षा भी की गई तथा इस संदर्भ मे अगली बैठक रविवार 22 जून को आयोजित की जाएगी। इस मौके पर बैठक में उपाध्यक्ष अशोक साह , प्रबंधक विमल चौधरी , उपसचिव राजेंद्र बिष्ट कोषाध्यक्ष विमल साह, पूर्व सचिव राजेंद्र लाल सह ,घनश्याम लाल सह ,ललित लाल साह देवेंद्र लाल साह,राजेंद्र बजेठा, भीम सिंह कार्की, प्रो ललित तिवारी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक में संचालन महासचिव जगदीश बावड़ी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *