October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डोर टू डोर कर्मचारियों ने दो माह का मानदेय न मिलने पर किया कार्य बहिष्कार

0
1001410239
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पालिका कार्यालय में दिया धरना

नैनीताल। सरोवर नगरी में डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले सफाई कर्मचारियों ने अपने पिछले दो महीने का मानदेय न मिलने से कार्य बहिष्कार पालिका प्रांगण में पहुंचकर किया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पालिका ने ठेकेदार को पेमेंट नहीं किया है जिस कारण उनका भुगतान नहीं हुआ है। उनका एक आरोप है की पालिका अध्यक्ष डॉक्टर खेतवाल का कहना है कि शहर में घरों घरों से कूड़ा नहीं उठ रहा है जिस परडोर टू डोर दीक्षांत समिति का कहना है कुछ वार्ड को छोड़कर सभी वार्डो से कूड़ा लगातार उठाया जा रहा है। और उनका दो माह का मानदेय न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। लगभग 70 से अधिक सफाई कर्मचारी ठेकेदार के साथ काम कर रहे हैं जिन्हें मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने पालिका अध्यक्ष से जल्दी मानदेय दिलाने की मांग की है। इस मौके पर सफाई कर्मचारी रोहित भाटिया, विजय आर्य, अरविंद कुमार, पवन यादव, सचिन जनोटी, ऋद्धिम, रहमान, सुलेमान, अश्वनी कुमार, काजल, मुस्कान, भुवनेश, तालीम अहमद, सहित अन्य कर्मचारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *