October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

27 जून चांद की पहली तारीख मोहर्रम पर

0
1001406033
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कर्बला व इमाम बाड़ा रज़ाक्लब मे परचम लगाया जायेगा

नैनीताल। सरोवर नगरी मे मुहर्रम कमेटी की एक बैठक रजा क्लब मल्लीताल मे अध्यक्ष (सदर) नाज़िम बक्श की अध्यक्षता मे आयोजित हुई। इस दौरान अध्यक्ष नाजिम बक्श ने बताया इस बार रज़ा क्लब इमाम बाड़ा मे ताजिये का काम जल्द शुरू किया जायेगा। ओर मुहर्रम का चाँद 26 जून 2025 को दिखेगा 27 जून 2025 को चाँद की 1 तारीख होंगी चाँद देखने के बाद सुखाताल स्थित कर्बला व इमाम बाड़ा रज़ाक्लब मल्लीताल मे परचम लगाया जायेगा ओर चाँद की एक तारीख से 8 मुहर्रम महा तक घरों मे जिक्र ए हुसैन की महफ़िल होंगी मुहर्रम महा की 7 तारीख को जुलुस ए अलम निकला जायेगा जो रॉयल होटल से निकल कर इंद्रा मार्किट से होते हुए बारा बाजार से वापस इमाम बाड़ा रज़ाक्लब मे संपन्न होगा ओर उसके बाद रज़ा क्लब मल्लीताल मे जिक्र ए हुसैन किया जायेगा ओर मुहर्रम की 9 तारीख को दिन मे लंगर ( यानि भंडरा ) होगा ओर शाम को मगरिब के बाद ताजियो का जुलुस अपने निर्धारित मार्ग पर निकलेगा जो की इमाम बाड़ा रज़ा क्लब मे संपन्न होगा इसके बाद मुहर्रम की 10 तारीख यौमे अशुरा के दिन मे ताजियो का मुख्य जुलुस, फ़तहे निशान,ढ़ोल ताशों व अखाडा के साथ रॉयल होटल से शुरू होगा जो की इंद्रा मार्किट बेकरी कंपाउंड से रज़ाक्लब मल्लीताल पहोचेगा जहा से फिर तजियो के साथ अपने निर्धारित मार्ग अंडा मार्किट, जय लाल शाह बाजार, सैयद रेस्टोरेंट से वापस, बीच का बाजार, खड़ी बाजार, गाडी पड़ाव, से मल्लीताल कोतवाली, वहा से वापस शारदा संघ, पुराना घोड़ा स्टैंड, से गोल घर, बड़ा बाजार, से इंद्रा मार्किट, से रॉयल होटल, नैनीताल क्लब, चीना बाबा, हाई कोर्ट से होते हुए देर रात सुखाताल इस्थित कर्बला मे सम्पन होगा ओर वहा पर
ताजियो को सुपुर्द ए खाक किया जायेगा। इस मौके पर बैठक मे कमेटी के अध्यक्ष नाज़िम बक्श, उपाध्यक्ष तस्लीम बक्श, समीर अहमद मन्नू, महा सचिव समीर अली, सचिव मोहम्मद क़ासिम, कोषध्यक्ष मोहम्मद अज़ीम, शान अहमद,अखाडा कमेटी से अब्दुल हसीन,शाहिद वारसी, मोईन मोईन अहमद,शाहिद वारसी,नियाज़ कमेटी, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद इस्लाम, अब्दुल वासिद,कमेटी के मेंबर, आरिफ हुसैन, मोहम्मद फारुख, रेहान,आसिफ बक्श फ़ाज़िल तस्लीम, सऊद बक्श, इमरान, मोहसीन,याकजान,मो. ताहिर, आसिफ साकिबी, निसार अहमद, सरफराज अली,फैज़ान भाई सरफराज, रईस,नाज़िम अली, सलीम बब्लू, सालिक,कमेटी के कई सदस्य ओर कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *