October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नगरपालिका ने अनाधिकृत रूप से छावनी परिषद की भूमि पर टेंडर किया

0
1001403047
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पालिका देगी छावनी की भूमिका शेयर: सी ओ वरुण

सोमवार 3:00 बजे तक का दिया समय उसके बाद छावनी वसूलेगा शुल्क

नैनीताल। सरोवर नगरी में छावनी परिषद के सीईओ वरुण कुमार ने कहा कि नगरपालिका ने अनाधिकृत रूप से छावनी परिषद की भूमि पर टेंडर किया है जब टेंडर प्रक्रिया चल रही थी तो छावनी परिषद ने मीटिंग के माध्यम से कहा था कि जब भी पालिका टेंडर करेगी तो छावनी परिषद को बताएगी ताकि छावनी परिषद के हिस्से में जो भूमि आ रही है उसका शेयर छावनी परिषद को जमा कर सकें। उन्होंने कहा कि इस पर साल भर से वार्ता चल रही थी और जब टेंडर निकाला था तो छावनी परिषद ने पालिका को बताया था कि एक तिहाई शेयर आप छावनी को देंगे लेकिन पालिका की ओर से इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके बाद छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जू जाने वाले मार्ग पर छावनी स्थायित्व और सुधार शुल्क लिया जाएगा। अगर पालिका टेंडर का एक तिहाई हिस्सा देती है तो छावनी परिषद की ओर से शुल्क नहीं लिया जाएगा। कहा कि जिस प्रकार छावनी पालिका की भूमि पर टेंडर नहीं कर सकती उसकी प्रकार पालिका भी छावनी परिषद की भूमि पर टेंडर नहीं कर सकती है। पालिका ने जो किया है वह क्रिमिनल ऑफेंस है। बताया कि इस संबंध में एडीएम और एसडीएम की मध्यस्तता में मीटिंग हुई थी जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि छावनी का जो शेयर होगा वह दिया जाएगा।
छावनी परिषद के सीईओ ने कहा कि नगरपालिका को सोमवार को 3 बजे तक का समय दिया गया है। अगर इस संबंध में पालिका की ओर से निर्णय नहीं लिया गया तो छावनी परिषद अपने स्तर से शुल्क वसूलेगा। बताया कि नैनीताल के स्थानीय निवासियों को छोडक़र अन्य व्यवसायिक वाहनों और बाहरी वाहनों से शुल्क वसूला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *