March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में

0
1001403142
012 013
111 222 333

प्रतिबंधित टैक्सी बाइक नियमों का उल्लंघन करते हुए रोडो में जगह-जगह आने लगी नजर

नैनीताल। सरोवर नगरी में एक ओर जहां इन दिनों पीक ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन चल रहा है वहीं दूसरी ओर नगर में एक बार फि र प्रतिबंधित टैक्सी बाइक शहर की गली-गली और जगह-जगह रोड़ो में नजर आने लगी हैं। इनके लिए पार्किंग स्थल निश्चित करने के बाद भी टैक्सी बाइक स्वामी प्रतिबंधित वाहनों को शहर के भीतर रास्तों पर ही पार्क कर रहे हैं जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार 2017 के बाद पंजीकृत टैक्सी वाहन शहर के भीतर प्रतिबंधित हैं। बीते माह जिला प्रशासन, पुलिस व संभागीय परिवहन विभाग की ओर से प्रतिबंधित टैक्सी वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया था साथ ही प्रशासन की ओर से मल्लीताल व तल्लीताल में टैक्सी बाइकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। तल्लीताल पार्किंग स्थल पर दो चार दिन बाइकें पार्क की गईंए लेकिन एक बार शहर की सडक़ें व गलियां प्रतिबंधित टैक्सी बाइकों का अड्डा बन गई हैं। जिससे लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी कोई भी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि अगर हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया जाएगा तो आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी साथ ही संबंधित विभागों को भी हाईकोर्ट के आदेशानुसार व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए जाएंगे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *