October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भवाली अग्निकांड में पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने को लेकर

0
1001402763
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सांसद भट्ट ने सी एम धामी को सौपा पत्र

नैनीताल हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने पिछले दिनों भवाली बाजार में दुकानों में लगी आग से हुए नुकसान को लेकर आर्थिक सहायता दिए जाने का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र दिया। श्री भट्ट ने हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र देते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व भवाली बाजार की दुकानों में आग लग जाने के कारण में लगभग 5 दुकानें जल गयी, जिसमें करोड़ो को आर्थिक नुकसान हुआ है। जिस कारण समस्त व्यापारियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि स्वीकृत किये जाने का अनुरोध किया है। इन सब की आर्थिक स्थिति अत्यन्त दयनीय है। ये मेरे संसदीय क्षेत्र के निवासी होने के कारण मैं इनकी वर्णित परिस्थिति से भली-भांति भिज्ञ हूं। इसलिए अनुरोध है कि उपरोक्त की वर्णित स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए पीड़ित दुकानदारों को माननीय मुख्यमंत्री राहत कोष से यथोचित धनराशि इनके नाम पर जारी किये जाने हेतु सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *