October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पीस कमिटी की बैठक मे आगामी ईद के सकुशल आयोजन के लिए हुई चर्चा

0
1001398348
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

ईद उल अजहा के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और शांति कायम रखने की गई अपील

नैनीताल सरोवर नगरी में प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा आगामी त्योहार “ईद” के दृष्टिगत सभी अधीनस्थों को अपने–अपने क्षेत्रों में स्थापित पीस कमेटी की बैठक करने के निर्देश के क्रम में बुधवार कोतवाली मल्लीताल में एसपी क्राइम और यातायात जगदीश चंद्र और उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक के संयुक्त पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अंजुमन इस्लामिया और व्यापार मंडल मल्लीताल के पदाधिकारी और सदस्यों ने सम्मिलित होकर आगामी ईद उल अजहा शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सभी उपस्थित कमिटी सदस्यों को ईद पर्व की शुभकामनाएं दी गई इस दौरान उप जिला अधिकारी नवाजिश खालिक ने सभी से अपील की गई कि आपसी भाईचारे के साथ उत्सव मनाएं। सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखें। धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रभावी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अराजक तत्वों पर नकेल कसी जाएगी।
धार्मिक अनुयायियों से अपील की गई कि जुम्मे की नमाज मस्जिदों के अंदर ही पढ़ी जाए बाहर सड़क में नहीं। कोई भी व्यक्ति जानबूझकर किसी भी धर्म का अपमान नहीं करेगा यदि ऐसा करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सभी धार्मिक अनुयायियों और कमिटी सदस्यों से अपील की वे सभी धर्म का आदर करते हुए सम्मान से त्योहार मनाए और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। सभी से प्रशसान द्वारा निर्धारित कुर्बानी स्थलों में ही कुर्बानी करने की अपील की गई। कुर्बानी खुले में नही की जाय। सभी से इस दौरान वेस्ट डिस्पोजल करने और साफ सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा गया। सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अपने अपने क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में गश्त, पिकेट लगाएंगे तथा बाजारों में भीड़भाड़ के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त करेंगे। धार्मिक आयोजनों के दौरान आवश्यक सेवा–बिजली, पानी आदि के संबंध में स्थानीय लोगों की समस्या से रूबरू होते हुए संबंधित कार्यदाई संस्था को पर्याप्त आपूर्ति का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर
बैठक में हेम चंद्र पंत प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, नगर पालिका के प्राधिकारी, जल संस्थान विद्युत विभाग, के अलावा व्यापार मंडल अध्यक्ष मल्लीताल किशन नेगी, महामंत्री त्रिभुवन फर्तयाल, शोएब शम्शी, फारूक सिद्दीकी, जमाल सिद्दीकी, पेश इमाम अजमल कासमी, सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *