October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

निःशुल्क योग शिविर -आओ हम सब योग करें मे

0
1001397818
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

छात्रा हिमानी दुर्गापाल द्वारा मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर में छात्राओं को योगाभ्यास कराया

नैनीताल। सरोवर नगरी में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश भर में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत एक नई पहल की गई है, योग शिवरों के साथ-साथ तीर्थों और मठों में वेद, पुराण और नदी संप्रदायों पर आधारित संवाद आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 21 मई से 21 जून तक “निःशुल्क योग शिविर -आओ हम सब योग करें” अभियान के अंतर्गत विविध योग सत्र एवं वैदिक संवादों का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस समग्र अभियान का संचालन योग विभाग प्रमुख डाॅ. नवीन भट्ट के संरक्षण में रखा जा रहा है।
इसी क्रम में कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर एम. ए .चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा हिमानी दुर्गापाल द्वारा मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया जा रहा है तथा योग के नियमित अभ्यास से शरीर को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही साथ योग को अपने जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
हिमानी दुर्गापाल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जन-जन तक योग के प्रति जागरूकता फैलाना है और समाज को स्वस्थ रखना है। इस अभियान से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें बच्चों के योग प्रशिक्षकों और योग स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न आश्रमों में पर्यटक योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही समाज के सभी वर्गों के लिए देश और प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुबह और शाम को सत्रों में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *