October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर

0
1001394489
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नगरी में निकला नगर कीर्तन समुदाय के लोगों ने दिखाएं हैरतअंगेज कर्तव्य

छबील कच्ची लस्सी नगर कीर्तन में सम्मिलित सिख समुदाय के लोगों को वितरित की

नैनीताल। सरोवर नगरी में शनिवार को श्री गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर गुरुद्वारा साहिब से शोभा यात्रा पंत पार्क होते हुए माल रोड तल्लीताल गांधी चौक पहुंची रैली धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक रही इस दौरान सिख समुदाय के लोगों ने नगर कीर्तन शोभायात्रा में सिख समुदाय के लोग पर चढ़कर शामिल हुए और एक से बढ़कर एक हैरत अंग्रेज कर्तव्य दिखाएं। इस दौरान रोडो को पानी से धोया गया और झाड़ू लगाकर साफ किया गया उसके बात पुष्पांजलि की गई। शोभायात्रा कीर्तन वापस मॉल रोड होते हुए मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में लगभग चार बजे पहुंची और नगर कीर्तन का समापन हुआ। बता दें नगर कीर्तन में सरोवर नगरी के अलावा बाजपुर, रुद्रपुर, किच्छा, लालकुआं, हल्द्वानी, कालाढूंगी, गदरपुर से आए सिक्खों ने नगर कीर्तन में सम्मिलित होकर उसको भव्य बनाया। इस दौरान बच्चों को कॉपी किताब पेंसिल दी गई, रिटायर्ड फोर्स कर्मियों के बैंड ने प्रदर्शन किया। झांकियां निकाली गई डीजे की धुन में सिख समुदाय के लोगों ने कर्तव्य दिखाएं। फूलों की वर्षा हुई, सिख ड्रेस कोड डिस्प्ले वैन साथ चली, ढोल वादन का प्रदर्शन हुआ, सिख गतका प्रदर्शन हुआ, फतेगढ़ साहेब से आए बाज को लोगों को दिखाया और पंच प्यारे ने गुरुग्राथ साहेब की अगुवाहि की। भक्तों के लिए जगह-जगह भंडारे का आयोजन भी किए गए तल्लीताल बाजार मुख्य द्वार पर व्यापार मंडल महामंत्री अमरदीप सिंह आनंद के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने छबील कच्ची लस्सी भक्तों को वितरित की छबील वितरित करने से पूर्व अरदास अनुवीर सिंह आनंद द्वारा किया गया। अलका होटल के पास पंजाब होटल के स्वामी राजा और रोजी दी द्वारा पकवान नगर कीर्तन में आए लोगों को वितरित किया गया। इसके अलावा हैप्पी होटल के स्वामी हैप्पी अटवाल ने भी भक्तों के लिए स्टॉल लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *