October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डीसीबी योग विज्ञान विभाग की योग छात्रा प्रियंका ने

0
1001394095
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र-छात्राओं को कराया योगाभ्यास

नैनीताल। सरोवर नगरी में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश भर में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत एक नई पहल की गई है,जिसमें योग शिवरों के साथ-साथ मंदिरों और मठों में वेद, पुराणो और नदी सभ्यता पर आधारित विशेष संवाद आयोजित किए जा रहे है।
इसी क्रम में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 21 मई से 21 जून तक “निःशुल्क योग शिविर -आओ हम सब योग करें” अभियान के अंतर्गत विविध योग सत्र एवं वैदिक संवादों का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस समग्र अभियान का संचालन योग विभागाध्यक्ष डा. नवीन भट्ट के संरक्षण में किया जा रहा है।
इसी क्रम में निशुल्क शिविर के तहत कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर नैनीताल की योग विज्ञान विभाग की एम. ए. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा प्रियंका साह द्वारा नैनीताल सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया जा रहा है तथा योग के नियमित अभ्यास से शरीर को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी जा रही हैं। साथ ही साथ योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
प्रियंका साह ने बताया इस अभियान का उद्देश्य जन-जन तक योग के जागरूकता को फैलाना एवं आमजनमानस को स्वस्थ रखना है । इस अभियान से समाज के हर वर्ग को जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिस हेतु विद्यार्थियों के योग प्रशिक्षकों एवं योग स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जाकर योग शिविर लगाए जा रहे हैं,साथ ही आमजनमानस हेतु देश एवं प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरीय क्षेत्रों में प्रातः एवं सायं कालीन सत्रों में योग शिविरों का आयोजन कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *