March 23, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

सरोवर नगरी में एन यू जे आई एवं जनसंचार अध्ययन केंद्र के तत्वाधान में

0
1001393252
012 013
111 222 333

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल

नैनीताल। सरोवर नगरी के राज्य अतिथि गृह सभागार में एनयूजेआई एवं अटल पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में गोष्ठी में मुख्य अतिथि नगर पालिका महिला अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल मौजूद रही गोष्ठी की अध्यक्षता अध्यक्ष गौरव जोशी द्वारा की गई इस दौरान विशिष्ट अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गिरीश रंजन तिवारी और प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन जोशी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन जोशी ने पत्रकारों का मार्गदर्शन करते नगरी में आयोजित कार्यक्रम को लेकर खुशी जताते हुए बताया हिंदी पत्रकारिता में शब्दों का प्रयोग सटीक संवेदनशील और जिम्मेदारी पूर्वक ढंग से किया जाना चाहिए पत्रकार को भाषा की मर्यादा बनाए रखते हुए तथ्यों को इसका सरल और प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना चाहिए। और आपके लेखन में निष्पक्षता और सत्य निष्ठा होनी चाहिए संरक्षक रविंद्र पांडे रवि ने भी पत्रकारों को खबर बनाते समय शब्दों का कैसे प्रयोग करना चाहिए मार्गदर्शन किया। और पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर अपना अनुभव साझा किया। पत्रकार कमल जगाती ने भी पत्रकारों का मार्गदर्शन करते हुए कहा घर में बैठकर पत्रकारिता नहीं करनी चाहिए ग्राउंड जीरो पर जाकर पत्रकारिता करने से अनुभव भी बड़ता है। जिला अध्यक्ष अफजाल फौजी ने भी अपने अनुभव को सभी से साझा किया। इसके अतिरिक्त जिला महामंत्री राजू पांडे महिला पत्रकार कंचन वर्मा ने अपने विचार रखें इस दौरान कार्यक्रम में पत्रकारिता विभाग में कार्यरत डॉक्टर पूनम बिष्ट ने भी हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हिंदी का प्रयोग करने की बात कही। और इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया आज का दिन 30 में पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा हिंदी युग का प्रारंभ करते हुए उदन्त मार्तण्ड पेपर प्रारंभ किया था। तब से लेकर आज तक इसे हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में देश में मनाया जाता है। और वरिष्ठ पत्रकार और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ गिरीश रंजन तिवारी ने भी जुगल किशोर और नारद मुनि का उदाहरण देते हुए पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका महिला अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ने पत्रकारों को पत्रकार दिवस की बधाई देते हुए कहा पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों की गोष्ठी में सम्मिलित होकर अपने को गौरवान्मित महसूस कर रही हूं। इस मौके पर गोष्ठी में जिला संगठन मंत्री पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष गणेश कांडपाल, सैयद मोहम्मद इमाम, भुवन कंचन वर्मा, शैलजा सक्सेना, सोनाली मिश्रा, हरीश तिवारी, भवेश विश्वकर्मा, मुकुल, शीतल तिवारी, सुनील भारती, वैभव सिंह बिष्ट, हरीश जोशी, सुमन आकांक्षी माणमी, सहित अन्य पत्रकार बंधु मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अजमल हुसैन सिद्दीकी द्वारा किया गया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *