October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राज्यपाल ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और मां नैना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

0
1001388261
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल राजभवन। सरोवर नगरी मे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान सोमवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारे में मत्था टेका और मां नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। बता दें राज्यपाल के आगमन पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति एवं मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि ऐसे स्थलों पर आकर एक विशेष प्रकार की आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के प्रत्येक तीर्थ स्थल की अपनी विशिष्ट आध्यात्मिक पहचान है, जो न केवल मन को शांति प्रदान करती है, बल्कि आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार भी करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *