October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नगर पालिका द्वारा बारापत्थर स्थित नवनिर्मित प्रवेश शुल्क बूथ का शुभारंभ

0
1001368304
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने किया

नैनीताल। सरोवर नगरी के मल्लीताल बारापत्थर स्थित नवनिर्मित प्रवेश बूथ शुल्क का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल के नेतृत्व में पालिका के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान पुजारी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड नैनीताल द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में नगर पालिका परिषद द्वारा बारापत्थर स्थित नैनीताल में वाहनों के प्रवेश हेतु प्रवेश शुल्क बूथ का निर्माण करवा दिया गया है। अब 24 घंटे कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे रात को भी वहीं रहकर ड्यूटी करेंगे। तत्पश्चात उन्होंने घोड़ा स्टैंड क्षेत्र का निरीक्षण किया और रोड पर खड़े वाहनों को हटवाया उन्होंने कहा जब वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग है तो लोग घोड़ा स्टैंड के पास रोड पर वाहन क्यों लगा रहे हैं उन्हें चेतावनी देते हुए कहा आगे वहां पर रोड पर वाहन ना लगाए। उन्होंने कहा जल्दी ही क्षेत्र में पुलिस विभाग के साथ निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर सभासद शीतल कटियार, गीता उप्रेती, काजल आर्य लता दफोटी, भगवत रावत मनोज शाह जगाती सुनील कोलिया हिमांशु चंद्रा, सहित पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *