October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

संयुक्त कर्मचारी महासंघ के आंदोलन को 313 दिन हुए पूरे

0
1001356108
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नहीं हुआ कोई समाधान कर्मचारी झुकने को तैयार नहीं

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 313वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।।पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत आज पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में ठहरे पर्यटकों ने पौधारोपण आंदोलन से जुड़ते हुए पौधारोपण किया ।वहीं कुमाऊं मंडल विकास निगम पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधारोपण किया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि यह आंदोलन जारी रहेगा। अब यहां आने वाले आदि कैलाश की यात्रा में जाने वाले पर्यटकों को भी पौधारोपण आंदोलन से जोड़ते हुए उनके माध्यम से भी पौधारोपण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *