October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल भवाली इकाई के लिए

0
1001324924
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश सेमवाल को चुनाव प्रभारी किया नियुक्ति

भवाली नैनीताल। भवाली व्यापार मंडल चुनाव को लेकर घमासान चल रहा है। और दो गूट आमने-सामने हैं। जल्दी चुनाव कराने को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला नैनीताल द्वारा भवाली नगर इकाई के चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करने हेतु प्रांतीय नेतृत्व से आग्रह कर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश सेमवाल को भवाली इकाई का चुनाव प्रभारी नियुक्ति किया। प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता और मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामपाल गंगोला द्वारा संयुक्त रूप से घोषणा की। जल्द ही भवाली इकाई के चुनाव संपन्न कराने हेतु अखिलेश सेमवाल को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सदस्यता अभियान चलाकर चुनाव कराने हेतु आदेशित किया गया है। नव नियुक्त चुनाव प्रभारी अखिलेश सेमवाल ने कहा निष्पक्षता से चुनाव कराए जाएंगे जल्दी ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा बता दें उनके मनोनयन पर जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे, जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर लाला जायसवाल, भवाली प्रभारी प्रवीण पटवाल, भीमताल अध्यक्ष पंकज जोशी सहित व्यापारी प्रतिनिधियों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *