October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मैत्री संगठन के आह्वावान पर

0
1001313114
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

विभिन्न संस्थाओं और नागरिको की एक महत्वपूर्ण

बैठक मैं बच्ची के साथ दुष्कर्म की निंदा की

महिला सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से किया जाएगा जागरूक

नैनीताल। सरोवर नगरी के गोवर्धन हॉल मल्लीताल में मैत्री संगठन के आह्ववान पर विभिन्न संस्थाओं और शहर के बुद्धिजीवी नागरिकों के मध्य एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर विरोध करते हुए निंदा की गई और जो कुछ अराजकतत्वों द्वारा सांप्रदायिक रूप देने का जो कोशिश की गई और विशेष समुदाय के लोगों दुकानों को निशाना बनाकर उन पर हमला किया गया उसकी निंदा करते हुए विरोध किया गया। इस दौरान
बच्चों और महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म, एवं शहर में भड़कती सांप्रदायिकता को देखते हुए अपना पक्ष रखा और ये तय किया गया कि महिला सुरक्षा और शहर में शांति बनाए रखने के लिए हम आम नागरिकों और संगठनों को साथ मिलकर क्या करना चाहिए। संचार माध्यमों, जागरूकता कार्यक्रमों एवं शैक्षणिक संस्थाओं के दखल से कानूनों और सामाजिक दायित्वों का प्रचार किया जाए। और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में अधिकांश महिलाओं का मानना था कि महिला सुरक्षा आदि विषय पर विद्यालयों से संपर्क किया जाए और यौन शिक्षा (कम से कम गुड टच/बैड टच) को जरूरी करने के लिए कोई आदेश जारी करना चाहिए। साथ ही विद्यालयों में छात्रों को पोक्सो एक्ट के तहत उनके सुरक्षा अधिकारों के लिए भी जागरूक किया जाना चाहिए।
इस तरह के संवेदनशील मुद्दों में महिलाओं की भूमिका तय की जाए। तमाम तरह कि जांचों, कमेटियों में उनकी भूमिका सुरक्षित की जाए। इस मौके पर बैठक में जहूर आलम, डा. उमा भट्ट, समाज सेविका संध्या शर्मा, माया चिलवाल, दुर्गा सिंह मेहता, कंचन चंदोला, दिनेश खेतवाल, कैलाश तिवारी, अदिति खुराना, रईस भाई, फैजान सैफी, महिका फर्त्याल, गुंजिता पंत, शिखा रावत, कैलाश जोशी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *