October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भवाली में व्यापार मंडल की कार्यकारिणी विस्तार पर

0
1001288866
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

हुआ विवाद अध्यक्ष नरेश पांडे ने बताया असंवैधानिक

लिंक मैं क्लिक कर वीडियो में जाने पांडे ने किया कहा

भवाली नैनीताल। भवाली में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर कार्यकारिणी विस्तार की सूचना के बाद भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने इसे असंवैधानिक करार देते हुए नियमानुसार कार्यकारिणी गठन की मांग की है। पांडे ने कहा कि व्यापारियों को विश्वास में लिए बिना ही सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापारियों के प्रतिनिधियों की घोषणा की गई है, जिससे शहर के व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार कार्यकारिणी गठन से पूर्व व्यापारियों को व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई जाती है, उसके बाद चुनाव की तिथि घोषित की जाती है और सभी पदों के लिए नामांकन कराया जाता है। चुनाव अधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त किए बिना किसी व्यापारी को पदाधिकारी नहीं माना जा सकता। पांडे ने स्पष्ट किया कि यदि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल को अपनी कार्यकारिणी गठित करनी है तो उसे नियमानुसार चुनाव कराना चाहिए, अन्यथा व्यापारी स्वयं अपनी कार्यकारिणी गठित कर लेंगे, जिसका किसी भी व्यापार मंडल से कोई संबंध नहीं रहेगा।
शहर के अन्य व्यापारियों ने भी बिना चुनाव के किसी भी व्यापारी को व्यापारी नेता मानने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी गठन की सूचना उन्हें नहीं दी गई।
यह विवाद भवाली के व्यापारिक समुदाय में असंतोष और विभाजन की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। व्यापारियों का कहना है कि वे केवल पारदर्शी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए प्रतिनिधियों को ही मान्यता देंगे। इस विवाद के समाधान के लिए सभी संबंधित पक्षों को मिलकर एक पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया अपनानी चाहिए, जिससे व्यापारिक समुदाय में विश्वास बहाल हो सके और संगठनात्मक एकता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *