October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

घटना से उभरी सरोवर नगरी

0
1001252039
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सांसद अजय भट्ट ने नौकायन का लुत्फ उठाते हुए देश के पर्यटकों को दिया संदेश

लिंक मैं क्लिक कर देखें सांसद अजय भट्ट को नौकायन करते हुए

नैनीताल। सरोवर नगरी में भ्रमण पर पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने बीते दिनों हुई घटना से उभरते हुए जनता को संदेश देते हुए नैनी झील में नौकायन किया। उनका संदेश देश की जनता को देने का उद्देश्य था की घटना से पर्यटन पर कोई फर्क ना पड़े और नैनीताल का शांत माहौल है उसका संदेश देश को दिया। उन्होंने कहा बीते 30 तारीख को एक नाबालिक 12 साल की बालिका से विशेष समुदाय के एक अधेड़ 72 साल के द्वारा बलात्कार करने का मामला आने के बाद जन आक्रोश के चलते एक दिन सांकेतिक नैनीताल बंद किया गया था। और लोगों ने रैली निकालकर आक्रोश व्यक्त किया था और आयुक्त दीपक रावत के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा था। सांसद अजय भट्ट ने कहा नैनीताल का वातावरण शांत है और देश के पर्यटक नैनीताल और उसके आसपास पहाड़ी क्षेत्रों में सेर सपाटा करने का संदेश देते हुए निवेदन किया और नौकायन कर यह संदेश दिया की नैनीताल पूरी तरीके से शांत है और किसी तरीके की कोई आंदोलन या दिक्कत नहीं है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने बताया कुछ लोगों ने घबराहट के चलते अपनी आने की बुकिंग कैंसिल कर ली है ऐसा करने की जरूरत नहीं है अपने कार्यक्रम को यथावत बनाते हुए सैर सपाटा करने नैनीताल आए। उन्होंने लोगों से भी भाईचारा बनाने की अपील की है। जो नैनीताल की पूर्व से एक पहचान रही है। आपको बता दें तराई भबार में जहां तापमान बढ़ने लगा है। वही सरोवर नगरी का मौसम सर्द और गुनगुना है जो लोगों को अपनी और आकर्षित करता है तो नैनीताल आए और इस मौसम का लुफ्त उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *