October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1001213860
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सेंट जॉन्स स्कूल, में श्रमिकों को किया गया सम्मानित

नैनीताल सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (लेबर डे) के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्कूल के समस्त श्रमिकों, सफाई कर्मचारी, माली, रसोई कर्मचारी और सुरक्षा कर्मियों – को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें श्रमिकों के योगदान को सराहा गया। छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं और धन्यवाद भाषण के माध्यम से श्रमिकों की मेहनत की सराहना की गई।
विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी श्रमिकों को उपहार भेंट किए गए। यह एक भावनात्मक क्षण था, जब बच्चों ने अपने हाथों से तैयार कार्ड और फूलों के गुलदस्ते देकर श्रमिकों को धन्यवाद कहा।
प्रधानाचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा, “हमारे श्रमिकगण विद्यालय की रीढ़ हैं। उनका समर्पण और परिश्रम हमें स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण प्रदान करता है। उन्हें सम्मानित कर हमें गर्व हो रहा है।”
यह आयोजन विद्यार्थियों के भीतर श्रम के प्रति सम्मान और सहानुभूति की भावना जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। इस कार्यक्रम में उप- प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट,ज्योति त्रिपाठी,अनीता बोरा,आशा जोशी, किरन मेर,लता फर्त्याल,रुचि साह,मोनिका वर्मा,पल्लवी जोशी,शाहीन, दिया आर्या,विक्रम सिंह रावत, तुलसी बिष्ट,पूनम,रेणु बिष्ट,मनोज कुमार एवम् समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *