October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

संयुक्त कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों का आंदोलन 298 दिन भी रहा जारी

0
1001186256
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अंगूठे आंदोलन में पर्यटक कर रहे हैं पौधों रोपण

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढवाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को जारी करने को लेकर किया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 298 वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटको को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ो अभियान के तहत स्लोगन देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए पौधा रोपण कर पर्यावरणमित्र बनकर जाइए के तहत आज गुड़गांव से आए पर्यटकों योगेश पाठक, अशोक गीता,बबीता ने पौधारोपण आंदोलन से जुड़ते हुए पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। पर्यटकों ने कहा कि ऐसा हरियाली से युक्त पर्यटक आवास गृह वह पहली बार देख रहे हैं। उन्होंने कहा दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाई गई मुहिम राज्य में एक नजीर बनेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहला सरकारी आवास गृह देखा है जिसमें पर्यावरण संरक्षण के तहत सराहनीय कार्य हुआ है। उन्होंने सरकार से अपेक्षा की है कि इनके द्वारा जो रचनात्मक आंदोलन चलाया जा रहा है उसकी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि हुए राज्य से एक अच्छा संदेश लेकर जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *