सभासद गजाला कमाल की माता (वालिदा) का हुआ निधन शहर में शोक की लहर

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका की सभासद गज़ाला कमाल की माताजी का निधन शुक्रवार लगभग 10:15 बजे रात्रि उनके निवास स्थान आवागढ़ मल्लीताल पर हुआ है जैसे ही लोगों को उनके निधन की खबर पता चली तो माहौल गमगीन हो गया। बता दें सभासद गजाला कमाल की माता अफसरी 80 पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थी और बीमारी के चलते उनका निधन हुआ है। उनकी दोपहर जामा मस्जिद मल्लीताल जनाजे की नमाज अदा की जाएगी और बाद कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। उनके निधन पर आज़ाद मंच / दानवीर समूह मरहूम की मग़फिरत व घरवालों / अज़ीज़ ओ अकरबा के सब्रो जमील की दुआ की है।




















