October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आगामी 10 में को होने वाली लोक अदालत में सहयोग से किया इनकार।

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अधिकारियों की कार्यशैली से है नाराज़ जिला जज को भेजा पत्र।

नैनीताल। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकारियों की कार्यशैली से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आगामी 10 मई, शनिवार को आयोजित होने वाली लोक अदालत में सहयोग न करने का निर्णय लिया है। जिला बार एसोसिएशन ने इस बाबत जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष को पत्र भेजकर अपने विरोध की जानकारी दी है पत्र में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि लोक अदालत में परिवहन, बैंक और अन्य विभागों से आए अधिकारियों द्वारा मुख्य वादों की सुनवाई की जा रही है इस दौरान कई मामलों में अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता और उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया गया, जिससे अदालत का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
बार एसोसिएशन का कहना है कि न्यायिक अधिकारियों की भूमिका लोक अदालतों में सीमित होती जा रही है जिससे अधिवक्ताओं की गरिमा प्रभावित हो रही है और उनका मनोबल टूट रहा है इसी कारण अधिवक्ताओं ने लोक अदालत में सहयोग न करने का निर्णय लिया है वही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने कहा कि अधिवक्ताओं की गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा वही एसोसिएशन के सचिव दीपक रुवाली ने कहा कि सभी अधिवक्ता इस मामले में एकजुट हैं और प्रशासन को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष शंकर चौहान, उपसचिव दीपक दत्त पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य प्रीति साह, तारा आर्या गौरव कुमार, शशांक कुमार समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *