गर्भवती महिलाओं के लिए चिकित्सालय में
कैल्शियम की गोली खत्म होने से आशाएं परेशान

आशा वर्कर्स की प्रदेश अध्यक्ष कुंजवाल ने पीएमएस डॉक्टर टम्टा को दिया ज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी के बी डी पांडे चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं को चार माह से कैल्शियम की गोली नहीं उपलब्ध होने पर आशा वर्कर्स की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल और पूर्व सभासद प्रेमा अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक टीके टम्टा को ज्ञापन सौंपा जल्दी दवाई की व्यवस्था करने की मांग की उन्होंने ज्ञापन में कहा कि गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाली कैल्शियम की गोली चार माह से अस्पताल पी पी सी में नहीं उपलब्ध होने पर महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आशा वर्कर्स की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने अस्पताल प्रबंधन से जल्द कैल्शियम की गोली उपलब्ध कराने की मांग की है। बता दे ज्ञापन में सभी आशा वर्करो ने हस्ताक्षर किए हैं।




















