फायर कर्मियों ने शिक्षण संस्थान सेंट जोसेफ कॉलेज में
अग्नि सुरक्षा के बचाव के तरीके छात्रों को बताएं

नैनीताल। सरोवर नगरी में फायर सर्विस मुख्यालय देहरादून से प्राप्त आदेश-निर्देश के अनुपालन मे प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नैनीताल द्वारा नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत स्थित शिक्षण संस्थानों सेंट जोसेफ कॉलेज में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालय में उपस्थित समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं को कृत्रिम आग जलाकर एक्सटिंग्यूशर द्वारा आग बुझाने का अभ्यास कराकर प्रशिक्षण दिया गया। तथा आग से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक फायर कर्मचारी मौजूद थे




















