October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

संयुक्त कर्मचारी महासंघ की 24 अप्रैल को होगी

0
1001100381
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

देहरादून में शासन स्तर पर बैठक

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 290 वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में स्लोगन देव भूमि में पर्यटक बनकर आईए पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए के तहत पर्यटकों को भी पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ा।
वहीं निगम मुख्यालय नैनीताल में दिनेश गुरुरानी की अध्यक्षता में व महामंत्री कंचन चंदोला के संचालन में हुई बैठक से पूर्व निगम मुख्यालय परिसर में पौधा रोपण किया गया।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि 24 अप्रैल को देहरादून में शासन स्तर पर संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम कीपर्यटन सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई है जिसमें दोनों निगमों के प्रबंध निदेशक भी उपस्थित रहेंगे। जिसमें नियमितीकरण सहित शासन स्तर की समस्याओंके समाधान के लिये वार्ता होगी। उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल विकास निगम की निगम स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए महासंघ द्वारा एक पत्र निगम के प्रबंध निदेशक को दिया गया है । वहीं 23 अप्रैल को गढ़वाल मंडल विकास निगम के निगम स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक से संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम की वार्ता होगी। इस मौके पर बैठक में महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कपकोटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौतम कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका, नरेंद्र थापा, मंजुल संनवाल, रामू पन्त, संतोष पन्त, सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *