October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक में

0
1001049099
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

साई हॉस्पिटल हल्द्वानी के सहयोग से

लगने वाले स्वास्थ्य शिविर की दी जानकारी

नैनीताल। सरोवर नगरी की सामाजिक,सांस्कृतिक व धार्मिक संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक बुधवार को क्लब की अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय किया गया कि 27 अप्रैल (रविवार) को क्लब द्वारा साई हॉस्पिटल हल्द्वानी के सहयोग से नैनीताल में डीएसए मैदान में विशाल स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
बैठक में शिविर की कामयाबी के लिए डॉ. पल्लवी राय को संयोजक एवं सीमा सेठ को सह-संयोजक बनाया गया। बताया गया कि शिविर में फि जिशियन, नेत्र विशेषज्ञ, गायनो तथा ऑर्थो एवं हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रोगियों का इलाज करेगी। शिविर में ब्लड प्रेशर तथा शुगर आदि की जांच की जाएगी। क्लब की सचिव सरिता त्रिपाठी ने बताया कि शिविर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं जो भी इस शिविर में अपने को दिखाना चाहता है वह 9410749602 में संपर्क कर सकता है। बैठक तथा शिविर की तैयारी में हेमा भट्ट, रानी शाह, रमा भट्ट, तनु सिंह ,दीपा पांडे, ज्योति ढौडियाल, विनीता पांडे, नीरू शाह, कविता गंगोला, कविता त्रिपाठी, डा. प्रगति जैन, मधुमिता, गीता शाह, अमिता शाह, तुसी शाह, अमीता शेरवानी, ज्योति वर्मा, जय वर्मा, कंचन जोशी, लीला राज, रमा तिवारी, आशा पांडे, तारा चौधरी, दया कुंवर, तनप्रीत, सरस्वती सिराला, सविता कुलोरा, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, पुष्पा कांडपाल, रेखा पंत, नीलम गुप्ता, सोनू साह, जीवंती भट्ट, रेखा जोशी तथा संगीता श्रीवास्तव आदि सदस्य उपस्थित थी। अंत में क्लब की सचिव संगीता त्रिपाठी ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *