March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक

0
1001024853
012 013
111 222 333

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर

दिनेश गुरुरानी को किया सम्मानित

नैनीताल। नगर निगम सभागार पिथौरागढ़ में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य राजमार्ग मंत्री अजय टम्टा ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी को जनपद में पर्यावरण संरक्षण के तहत किए जा रहे कार्यों के लिए शाल उड़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।अजय टम्टा ने कहां कि दिनेश गुरु रानी द्वारा विगत कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा जो आदि कैलाश, कैलाश यात्रियों को हिमालय शपथ के माध्यम से पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है वह सराहनीय कार्य है। उनके द्वारा उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित काला पानी नाभीढांग जोलिगकोग में यात्रियों के माध्यम से पौधारोपण किया जा रहा है।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनके द्वारा पर्यटकों व यात्रियों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है ।आगामी आदि कैलाश यात्रा में भी यात्रियों को उच्च हिमालय क्षेत्र में पौधारोपण हेतु पौधे दिए जाएंगे और स्वच्छता कार्यक्रम से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने दिए गए सम्मान के लिए केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, नगर निगम की महापौर कल्पना देवलाल व सभी सभासदों व निगम परिवार का आभार प्रकट किया है‌। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ,जगत सिंह खाती जिला महामंत्री राकेश देवलाल ललित शौर्य ,राजेंद्र चिलकोटी दर्जा मंत्री गणेश भंडारी व कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *