महासंघ टैक्सी यूनियन के आह्वान में शनिवार को होने वाली हड़ताल
प्रशासन से वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित

नैनीताल सरोवर नगरी सहित पूरे कुमाऊं में शनिवार को कुमाऊं महासंघ द्वारा हड़ताल घोषित की गई थी। प्रशासन के वार्ता के बाद संगठन द्वारा हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। अब शनिवार को पूरे कुमाऊं में टैक्सिया सुचारू रूप से चलती रहेगी। कुमाऊं महासंघ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी को सूचित किया गया है जिसमें कहा गया है शासन के उत्पीड़न से त्रस्त होकर दिनाँक 12/04/2025 से बंद का आह्वान किया गया था परन्तु आज शासन द्वारा अपराह्न 3 बजे कुमाऊँ महासंघ के मध्य बैठक आहूत की गई जिसमे शासन द्वारा समस्त मांगो को लिखित तौर पर मान लिया गया है जिसके साथ ही कुमाऊँ महासंघ कल से होने वाले बंद को स्थगित करता है।




















