October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कुलपति प्रोफेसर रावत ने किया निर्माणधीन कार्यों का निरीक्षण

0
1000995115
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

दिए आवश्यक निर्देश

नैनीताल भीमताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिवान सिंह रावत द्वारा भीमताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया गया और आवश्यक निर्देश दिए गए।
ज्ञात हो कि भारत सरकार की पीएम ऊषा के अधीन मेरु योजना के अंतर्गत कुमाऊं विश्वविद्यालय को वित्त पोषित किया गया है। इसके अधीन कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में लॉ कॉलेज एवं फार्मेसी क्लास रूम ब्लॉक का निर्माण किया जाना है। इसके साथ ही सोनगांव में राज्य सरकार के वित्त पोषण से एक अकादमिक ब्लॉक का भी निर्माण किया जा रहा है। उसके सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता को सुनिश्चित करने हेतु कुलपति प्रोo रावत लगातार सक्रिय हैं । इसी के दृष्टिगत आज भीमताल में भी कुलपति द्वारा भ्रमण किया गया और निर्माण कार्यों की प्रगति का विवरण लिया तथा आवश्यक निर्देश जाती किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *