October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पार्किंग व लैक ब्रिज चुंगी के बढ़ाएं शुल्कों को लेकर

0
1000994996
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भाजपा महिला मोर्चा ने एडीएम को सोपा ज्ञापन

संज्ञान लेकर निस्तारण की लगाई गुहार

नैनीताल। सरोवर नगरी में महिला मोर्चा द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष जीवंती भट्ट के नेतृत्व में पालिका द्वारा पार्किंग व लैक ब्रिज चुंगी के बढ़ाएं शुल्कों को लेकर एडीएम को ज्ञापन देकर तत्काल समाधान की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने अवगत कराया कि विगत कुछ दिनों पूर्व नगर पालिका द्वारा नगर की चुंगी व पार्किंग के मूल्यों को बढ़ा दिया लेकिन स्थानीय लोगों के लिए किसी भी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई और आम नागरिकों को परेशान कर आर्थिक बोझ डाला गया जिससे नैनीताल जनमानस बहुत असमंजस की स्थिति में आपके संज्ञान में लाना है कि नैनीताल नगर पालिका द्वारा ठेके पर अपनी चुंगी और पार्किंग दी जाती है जिससे पालिका की बहुत आय होती है परंतु नई पालिका के गठन होने के बाद पालिका स्वयं ही असमंजस की स्थिति में है वह इस वर्ष महिला समूह द्वारा पार्किंग संचालन किया जा रहा है और अब मेरे संज्ञान में आया है कि पुनः महिला समूह से पार्किंग लेकर नगर पालिका कर्मचारियों को दी जा रही है जो की बहुत चिंतनीय विषय है अतः आपसे निवेदन है कि इस असमंजस की स्थिति में नैनीताल नगर में हो रही अवस्थाओं का संज्ञान लेने की कृपा करें जिससे नैनीताल के आम नागरिकों को राहत मिले। इस मौके पर भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला, जिला मंत्री दीपिका बिनवाल, पूर्व जिला मंत्री नीतू जोशी, मंडल उपाध्यक्ष ज्योति ढोंडियाल, मीरा बिष्ट, रमा भट्ट,अरविंद पडियार, दया कृष्ण पोखरिया, संतोष कुमार, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *