March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

गांव बस्ती चलो अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने

0
1000991228
012 013
111 222 333

ज्योलीकोट में चलाया सफाई अभियान

नैनीताल। सरोवर नगरी के निकटवर्ती ज्योलीकोट मे भाजपा के गांव बस्ती चलो अभियान के तहत शुक्रवार को मंदिरों में मुख्य अतिथि भाजपा नेता हेम आर्य और भवाली मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र मे सफाई अभियान चलाया। बतादे कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार 11 अप्रैल तक प्रदेश के जिला,नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जाना है। इसके तहत आज ज्योलीकोट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले क्षेत्र के मंदिरों में सफाई अभियान चलाया, जिसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट में सफाई का जायजा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान के लिए जागरूक किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ललित आर्य, पवन चौहान, पुष्पा जोशी, कुंदन सिंह, पवन बिष्ट, हरगोविंद रावत व शुभम कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *