October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बड़े लेक ब्रिज चुंगी और पार्किंगों के शुल्क

0
1000980776
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

स्थानीय लोगों पर नहीं पड़ेगा असर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर खेतवाल

नैनीताल। सरोवर नगरी में पिछले सप्ताह बोर्ड बैठक में पालिका ने लेग ब्रिज चुंगी और पार्किंग को पार्किंगो के शुल्क में बढ़ोतरी करने के बाद शहर में अफवाहौ का बाजार गर्म हैl उन्हीं अफवाहों को लेकर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने बीते रोज बुधवार को प्रेस वार्ता कर कहा के हमारी वजह से ना तो लोग स्थानी लोगों पर कोई शुल्क लगाया गया है और ना ही पर्यटकों को रोका गया है उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में पालिका की आय बढ़ाने को लेकर यह फैसला लिया गया है जो स्थानीय लोगों को कहीं पर भी प्रभावित नहीं कर रहा है ना ही पर्यटन को प्रभावित कर रहा हैl यह शुल्क नगरी में आने वाले पर्यटकों के लिए किया गया हैl इस शुल्क के बढ़ने से स्थानीय लोगों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बल्कि दो पहिया वाहनों के लिए निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पालिका द्वारा चिन्हित पार्किंगों पर वह निशुल्क अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर सकते हैं यह व्यवस्था की गई है। और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल के समीप प्रति घंटे 25 रुपये की दर से पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहीं स्थानीय प्राइवेट बाइक और स्कूटी चालकों के लिए मल्लीताल मस्जिद के पीछे, मेट्रोपोल होटल के नीचे और तल्लीताल धर्मशाला के सामने निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

टैक्सी व बाइक चालकों के लिए पास योजना

नगर पालिका ने टैक्सी व निजी बाइक चालकों के लिए 1300 रुपये में पास बनवाने की सुविधा दी है, जिससे वे पालिका द्वारा निर्धारित पार्किंग में आसानी से पार्क कर सकें।कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रम पर लाया जा रहा है। जबकि स्थानीय लोगों पर इस शुल्क का कोई लेना देना नहीं है। उनके लिए व्यवस्था पहले की तरह सामान्य रूप से संचालित की जाएगी। पार्किंग शुल्क बड़े हुए लिए जा रहे हैं। और लेके ब्रिज शुल्क अभी गजट नोटिफिकेशन के लिए गए हैं शासन से होने के बाद लागू कर लिए जाएंगेl स्थानीय लोगों के लिए पुरानी दर ₹800 में पास बनाए जा रहे हैं उनमें कोई शुल्क नहीं बढ़ाया गया है नैनीताल शहर के बाहर यूके-04 नंबर के वाहन स्वामी अगर आईडी प्रूफ के साथ नैनीताल निवासी होने का प्रमाण देते हैं, तो उन्हें भी यही सुविधा दी जाएगी। अन्यथा उन्हें 200 रुपये और 5000 रुपये सालाना पास बनवाना होगा। सरकारी कर्मचारियो जो सरकारी सेवा में है और नैनीताल में तैनात है, तो विभागाध्यक्ष से प्रमाण पत्र लेकर पास प्राप्त कर सकता है। और शहर में खाद्य सामग्री लाने वाले वाहनों के भी पास बनाए जा रहे हैं जिसमें सब्जी, फल, राशन, दूध आदि आवश्यक सेवाओं के वाहनों से पूर्ववत ही शुल्क लिया जाएगा। बता दे अशोक टॉकीज पर मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है।

मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण शुरू

पालिकाध्यक्ष ने यह भी बताया कि मल्लीताल अशोक पार्किंग में मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण कार्य 10 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इस परियोजना के तहत ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर पार्किंग की सुविधा होगी। पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने प्रशासन चा अपील की है नैनीताल में सभी पार्किंगो के फुल होने के बाद ही रुसी बाईपास और मगोली मे वाहनों को रोका जाए जिससे पर्यटन प्रभावित न हो और पर्यटकों को कोई असुविधा न हौ l इस मौके पर पत्रकार वार्ता के दौरान सभासद, मनोज साह जगाती, गजाला कमाल, भगवत रावत, लता दफौटी और जितेंद्र पांडे गीता उप्रेती, सहित अन्य सभासद मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *