नगर पालिका द्वारा लेक ब्रिज चुंगी व कार पार्किंग के अत्यधिक शुल्क बढ़ाने पर
समाज सेविका संध्या शर्मा ने सीएम पोर्टल में की शिकायत

सीएम धामी से पालिका के इस ऑर्डर को निरस्त करने का किया निवेदन
नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका द्वारा लेक ब्रिज चुंगी व कार पार्किंग में अत्यधिक शुल्क बढ़ाए जाने का विरोध शुरू हो गया है शहर की सामाजिक कार्यकर्ता संध्या शर्मा ने सीएम पोर्टल पर पालिका द्वारा टोल और पार्किंग के बढ़ाएं दरों के खिलाफ शिकायत कर तत्काल प्रभाव से इस आदेश को निरस्त करने की सी एम धामी से गुहार लगाई हैl जिस पर उन्होंने बताया हैl पालिका द्वारा ऐसा करने से नैनीताल वासियो को संकट और बेरोजगारी का सामना करना पड़ सकता है नैनीताल एक पर्यटन नगरी होने के साथ ही एक उच्च शिक्षा के लिए जाना जाता है जहां प्रतिदिन पहाड़ों व मैदानी क्षेत्र से कई लोग स्कूल के कार्य से नैनीताल पहुंचते हैं। नैनीताल सभी विभागों का मुख्यालय भी है ऐसे में प्रतिदिन पहाड़ों व मैदानी क्षेत्र से कई लोग उच्च अधिकारियों से मिलने के लिए अपने कार्य से नैनीताल आते जाते रहते हैं। उच्च न्यायालय होने से यहां वह लोग भी प्रवेश करते हैं जिनका पर्यटन से कोई लेना-देना नहीं रहता है ऐसे में अत्यधिक टोल वृद्धि या कार पार्किंग शुल्क में वृद्धि किया जाना उचित नहीं है। नैनीताल में ग्रीष्मकालीन सीजन के चलते 2 माह का कारोबार होता है वह उसके बाद यहां का कारोबार लगभग 20 से 25 प्रतिशत रह जाता है। ऐसे में कई कारोबारी ऐसे हैं जो यहां पर लीज में रेस्टोरेंट व होटल लेकर व कई साधारण तरीके से व्यापार कर रहे हैं वह अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। ऐसे में अत्यधिक शुल्क वृद्धि करना यहां के कारोबार व यहां के पर्यटन के लिय बहुत नुकसानदायक होगा। रोज मर्रा के लोगों के साथ अन्याय होगा। हम सभी नैनीताल वासी नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी से अत्यधिक शुल्क वृद्धि को ना बढ़ाये जाने पर पुनः विचार किये जाने का अनुरोध करते है। सामाजिक कार्यकर्ता संध्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पोर्टल के माध्यम से अनुरोध करते हैं समस्या का जल्द समाधान करने का निवेदन किया हैl उन्होंने कहा बड़े शुल्क निरस्त करने पर शहर की जनता आपकी आभारी रहेगी।




















