October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

रात्रि समय पुलिस ने दिया कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का अद्भुत उदाहरण

0
1000961072
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सेल्फी लेने के दौरान महिला गिरी झील में डूबने से

पुलिस और नाविको ने बचाया लोग कर रहे हैं भूरी भूरी प्रशंसा

नैनीतालl सरोवर नगरी के मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के बीती रात्रि लगभग रात के 11:15 बजे
एक घटना घटित हुई। जिसमे प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी एक महिला जब सेल्फी लेने के दौरान रैलिंग से पैर फिसलने के कारण झील में गिर गई, तो पास में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए रेस्क्यू कर महिला को झील से बाहर निकाला और उसकी जान बचाई बता दे पिकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार और आईआरबी कांस्टेबल मनोहर सिंह के साथ ही चीता मोबाइल की टीम ने तत्काल स्थिति का मूल्यांकन किया और स्थानीय नाविकों की मदद से महिला को झील से बाहर निकाला। इस प्रयास से महिला को बचा लिया गया और उसे तुरंत बीडी पांडे चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार किया गया। इस घटना में स्थानीय पुलिसकर्मियों और नाविकों ने मानवता और कर्तव्य के प्रति अपनी निष्ठा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। लोग उनकी भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *