पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र रिधिम अग्रवाल ने
वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारियों के साथ

वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से गोष्टी की आयोजित
नैनीताल। सरोवर नगरी मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र, रिधिम अग्रवाल द्वारा कुमायूँ परिक्षेत्र के समस्त जनपदों के वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से गोष्टी आयोजित की गयी , गोष्ठी में आई0जी0 महोदया द्वारा प्रमुख रुप से कर्मचारियों के कल्याण कारी योजनाओं के सम्बन्ध में निर्देशि दिये गयेl जिसमें उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार पुलिस की कल्याणकारी योजना के तहत रेंज स्तर पर पहल- पुलिस की आवासी सुविधा को 20-21 प्रतिशत से बढाकर 30 प्रतिशत तक किये जाने हेतु रेंज स्तर पर पहल कर्मचारियों के वेल्फेयर के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा करेत हुए अवगत कराया गया कि वर्तमान समय में पुलिस विभाग में नियुक्त कर्मचारियों को वर्तमान में 20-21 प्रतिशत सरकारी आवास उपलब्ध करा पा रहे है, जिसे मा0 मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार कर्चारियों के कल्याणकारी योजना के तहत बढाकर 30 प्रतिशित तक किये जाने हेतु परिक्षेत्रीय स्तर पर पहल करते हुए जनपदों को निर्देशित किया कि, आपके जनपदों में कुल कितने कर्मचारी है और कितनों को आवासीय सुविधा मिल रही है । इस सम्बन्ध में समस्त जनपद प्रभारियों का निर्देशित किया कि अधिक से अधिक कर्मचारियों को आवासी सुविधा प्रदान किये जाने हेतु एक मास्टर प्लान तैयार करते हुए जिन थाना चौकियों के पास अपनी भूमि है लेकिन आवासीय भवन नहीं है, उनके निर्माण हेतु साइड सलैक्शन करते हुए आंगणन तैयार कर लागत (बजट) लिए प्रस्ताव प्रेषित किये जाये ।




















