October 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आशा फाउंडेशन की आशा शर्मा को

0
1000956210
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

महिला सशक्तिकरण 2025 से किया गया सम्मानित

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र के द्वारा आयोजित आदिवासी जनजाति के रहन-सहन और उनके उत्थान के लिए आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजेश टंडन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा को महिला सशक्तिकरण सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत और पुर्व चीफ़ जस्टिस राजेश टंडन द्वारा संयुक्त रूप से दिया गयाl जिसके अंतर्गत प्रवक्ताओं द्वारा महिलाओं के अधिकार , आदिवासी जनजाति के रहन-सहन और उनके उत्थान पर अपनी बात रखी ।इस कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के साथ-साथ बाहर से भी प्रवक्ताओं ने अपनी बात रखी जिसके अंतर्गत आदिवासियों को उनके स्वास्थ्य और उनके अधिकारों शिक्षा आदि के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ जागरूक करने की बात कही गई। आज इस कार्यक्रम के तहत कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत एस एस जीना अल्मोड़ा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट, प्रोफेसर विजय रानी डूंडियाल, प्रोफेसर पिंकी शर्मा फैकल्टी ऑफ़ लॉ दिल्ली यूनिवर्सिटी, प्रोफेसर नुसरत परवीन खान फैकेल्टी आफ लॉ जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली, कार्यक्रम में मौजूद रहेl इस कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्र से चार महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसके अंतर्गत आशा फाउंडेशन द्वारा लगातार पिछले 5-6 वर्षों से चल रही कार्य के तहत अध्यक्ष आशा शर्मा को सम्मानित किया गयाl
आशा शर्मा ने बताया कि उनके लिए यह सम्मान बहुत अहम है। क्योंकि महिलाओं को जागरूक करने का लगातार गांव-गांव में जाकर कार्य किया जा रहा है ।फिर चाहे वह स्वास्थ्य के प्रति कैंसर को लेकर हो या उनके अधिकारों के प्रति हो , या महिलाओं के दायित्वों के प्रति हो सभी को लेकर आशा फाउंडेशन द्वारा लगातार यह मुहिम पहाड़ के दूर दराज के क्षेत्र में जारी है ।आज आशा शर्मा ने महिला अध्ययन केंद्र की डायरेक्टर नीता बोरा शर्मा का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और साथ ही साथ प्रोफेसर किरण तिवारी और प्रोफेसर ललित तिवारी का भी आभार व्यक्त किया।इस मौके पर कार्यक्रम में प्रो ज्योति जोशी ,प्रो गीता तिवारी , प्रो सावित्री ,डॉ मनोज बिष्ट ,डॉ भूमिका ,डॉ पंकज ,डॉ मोहित रौतेला , डॉ सरोज पालीवाल , अविनाश ,खुशबू सहित शोधार्थी आदि उपस्थित रहे ।कल कार्यक्रम का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *