भाजपा के 46 वे स्थापना दिवस पर
पूर्व भाजपा महिला जिला अध्यक्ष जीवंती भट्ट के आवास पर हुई गोष्ठी

नैनीतालl सरोवर नगरी में भाजपा के 46 वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष जिवंती भट्ट के आवास पर मल्लीताल बाज़ार शक्ति केंद्र के बूथ अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं के साथ एक गोष्ठी आयोजित की जिसमें भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन कार्की महिला मोर्चा कीं नगर अध्यक्ष कविता गंगोला व शक्ति केंद्र के चारों बूथ के अध्यक्ष व सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















