प्रशासन पुलिस और परिवहन निगम ने संयुक्त चलाया चेकिंग अभियान



159 वाहनों के हुए चालान 5 वाहन किए सीज

कार्रवाई को लेकर शहर में हड़कंप लोगों में आक्रोश

नैनीताल। सरोवर नगरी मे संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल एसपी क्राईम/ट्रैफिक यातायात डॉ जगदीश चंद्र के नेतृत्व में परिवहन विभाग के अधिकारी गुरुदेव सिंह के द्वारा प्रशासनिक टीमों द्वारा रोडवेज गांधी चौक तल्लीताल से से 2017 के बाद टीवी नंबर की स्कूटी मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों को माल रोड और शहर से हटाने का अभियान जोर-जोर से शुरू किया गया इस दौरान पुलिसकर्मियों और परिवहन विभाग के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से ऑनलाइन चालान किए गएl पोस्ट ऑफिस से पीछे व्यापार मंडल को प्रशासन द्वारा आवंटित की गई पार्किंग से टैक्सी स्कूटी मोटरसाइकिलो के चालान कर हटाया गया उसके पश्चात झील के किनारे लगी मोटरसाइकिलों के भी चालान किए गए और कुछ टैक्सी स्कूटीयों को पिकअप में भरकर थाने में जमा कराया गयाl उसके पश्चात मॉल रोड, जू रोड, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड, मस्जिद तिराहा मैं चालानी कार्रवाई करते हुए 159 वाहनों के चालान, 05 वाहन सीज तथा 06 लावारिस वाहनों को थाने में दाखिल किया गया। 01 वाहन चालक के विरुद्ध नशे में वाहन चलाने पर 185 एम वी एक्ट में कार्यवाही कर वाहन को सीज किया गया और डी एल निलंबन की कार्यवाही हेतु आर टी ओ कार्यालय रिपोर्ट भेजी गई। इस मौके पर चेकिंग के दौरान प्रमोद कुमार साह सीओ भवाली, गुरुदेव सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी, हेम चंद्र पंत प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, वेद प्रकाश भट्ट निरीक्षक यातायात नैनीताल, रमेश बोहरा थानाध्यक्ष तल्लीताल समेत पुलिस, प्रशासन तथा परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।




















