कूड़े के ढेर में लगी आग को फायर कर्मियों ने बुझाया

नैनीतालl सरोवर नगरी के मल्लीताल स्थित बीडी पांडे के पीछे आवागढ़ मार्ग में पड़े कूड़े के ढेर में आग लगने की सूचना सौरव सिंह नामक व्यक्ति ने फायर स्टेशन पर आकर दी सूचना मिलते ही फायर कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और फायर यूनिट द्वारा मिनी हाई प्रेशर से एक होजरील की सहायता से पंपिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया व आग को अन्य क्षेत्र में फैलने से रोका गया l इस मौके पर फायर यूनिट टीम मे
हरनाम सिंह,अमदीप सिंह,
हर्ष कुमार,किशोर सिंह ने आग पर काबू पाया l




















