डीएसबी केंपस के पास जंगल में लगी आग को

फायर कर्मियों ने बुझाया और अन्य क्षेत्र में बढ़ने से रोका
नैनीतालl सरोवर नगरी के डीएसबी केंपस के पास जंगलों में आज की सूचना एमडीटी द्वारा फायर स्टेशन नैनीताल को प्राप्त हुई | घटना की जानकारी मिलते ही फायर कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे | फायर फाइटर्स द्वारा मिनी हाई प्रेशर से दो होजरील फैलाकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया फायर फाइटर्स कि त्वरित कार्यवाही से आग को अन्य क्षेत्र में फैलने से नियंत्रित किया गया| इस मौके पर आग को बुझाने में फायर कर्मी अर्जुन सिंह, अमरदीप सिंह, विवेक थापा, किशोर कुमार मौजूद थेl




















