October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

टैक्सी स्कूटी बाइकों के लिए तल्लीताल प्राइमरी स्कूल में पार्किंग शुरू

0
1000873955
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पार्किंग का शुल्क किया निर्धारित ₹25

अब नो पार्किंग जॉन और रोड पर वाहन खड़े होने पर होगी चालानी कार्रवाई

नैनीतालl सरोवर नगरी में दो पहिया टैक्सी पार्किंग को लेकर काफी समय मांग चल रही थी तल्लीताल क्षेत्र में प्रशासन द्वारा स्कूटी मोटरसाइकिल टैक्सियों के लिए धर्मशाला के पास प्राइमरी स्कूल में पार्किंग की व्यवस्था कर दी हैl पार्किंग का किराया 25 रखा गया है अब दो पहिया टैक्सी वाहन पार्क होंगे टैक्सी बाइक सड़कों में पार्क की तो होंगी सीज, वहीं पुलिस ने मुनादी कर टैक्सी बाइकों को पार्किंग स्थल पर पार्क करने के निर्देश दे दिए हैं। कहा है कि अगर सड़कों में पार्क की तो वाहन सीज कर दी जायेंगी। बता दें कि शुक्रवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट की ओर से की गई बैठक में तय हुआ कि शहर की टैक्सी बाइकें सड़कों से हटाकर तल्लीताल धर्माशाला के निकट प्राइमरी स्कूल में बनी पार्किंग में पार्क की जाएंगी। संयुक्त मजिस्ट्रेट के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की ओर से तल्लीताल धर्माशाला के समीप की पार्किंग टैक्सी बाइकों के लिए शुरू कर दी है। पुलिस लगातार रोड से टैक्सी बाइक को को हटाने की अपील कर रही है। और पुलिस का स्पष्ट कहना है कि अब पार्किंग बनने के बाद कोई भी टैक्सी दो पहिया वाहन रोड पर खड़े नहीं होंगे टैक्सी बाइक नहीं हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगीl एसओ रमेश बोरा ने बताया कि संयुक्त मजिस्ट्रेट के निर्देश पर तल्लीताल पुलिस टैक्सी बाइक संचालकों को सड़क किनारे से बाइक हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके बावजूद भी टैक्सी बाइक रोड पर खड़ी नजर आई तो उन पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगीl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *