October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बाल श्रम पर नकेल कसने हेतु श्रम प्रवर्तन विभाग और चाइल्ड हेल्प लाइन मैं संयुक्त की

0
1000853619
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

होटल रेस्टोरेंट में छापेमारी

नैनीताल । सरोवर नगरी में बाल श्रम पर नकेल कसने हेतु श्रम प्रवर्तन विभाग और चाइल्ड हेल्प लाइन की ओर से बीरवार को नैनीताल के होटल व रेस्टोरेंट पर छापेमारी की गयी। इस दौरान टीम ने 25 होटल व रेस्टोरेंट में छापेमारी की।
बता दें कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने नगर के तल्लीताल, मॉल रोड तथा मल्लीताल बड़ा बाजार क्षेत्रों के होटल व रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों का ब्यौरा लिया साथ ही संस्थानों में बाल श्रमिकों के कार्य करने की जांच की हालांकि टीम को कही भी कोई बाल श्रमिक कार्य करते नहीं मिला। टीम ने सभी रेस्टोरेंट के संचालकों को बाल श्रम से जुड़े कानून की जानकारी देते हुए बाल मजदूरी न कराने की अपील की। प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शहर में अभियान आगे भी जारी रहेगा। छोटे ढ़ाबे व रेस्टोरेंट व अन्य ईकाईयों में भी छापेमारी की जाएगी। इसमें चाइल्ड हेल्पलाइन से बीना राणा व अजय सिंह व कांस्टेबल वीरेंद्र गोले मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *