October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1000827557
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

माॅल रोड में धंस रही सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया

नैनी झील के गिरते जल स्तर और मानस खंड मंदिर माला के अन्तर्गत

सौन्दर्यकरण कार्यों का निरीक्षण कर जानकारी ली

नैनीतालl कुमाऊं आयुक्त, सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार तल्लीताल डाट के पास से झील का निरीक्षण किया जो कंट्रोल रूम का जायजा लियाl और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी हासिल की उसके पश्चात आयुक्त दीपक रावत माल रोड का निरीक्षण करते हुए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि जितना भी डंप भवन सामग्री हैं और जगह-जगह साइन बोर्ड लगे हैं उनको हटाने के निर्देश दिए इस दौरान मुख्य अभियंता सिंचाई ने बताया कि इस वर्ष सर्दियों में सामान्य से कम बारिश होने से झील का जल स्तर थोड़ा कम हुआ है। जिस सम्बन्ध में आयुक्त दीपक रावत ने सिचांई विभाग के अधिकारियों को एनआईएच एजेंसी से वार्ता कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए,साथ ही उन्होंने वैज्ञानिक तरीके जांच कराते हुए सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध कराने की बात कही। जिससे अप्रैल माह में ड्रेजिंग कार्य मैनुवली तरीके से किया सके। बताया कि नैनीझील में पहाड़ों से 6 जल स्रोत (नाले) आते हैं। जिनका नियमित तौर पर सफाई और अन्य कार्य कराए जाने हेतु सिंचाई विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी आयुक्त द्वारा दिए गए, उन्होंने कहा कि उक्त कार्य को कराए जाने हेतु विकास प्राधिकरण से धनराशि उपलब्ध करायी जाएगी।


भ्रमण के दौरान आयुक्त ने तल्लीताल से मल्लीताल, नैनादेवी, पाषाण देवी, फांसी गधेरा तक का पैदल दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़कों के किनारे विभिन्न स्थानों पर पड़े सरकारी एवं निजी भवन सामग्री को 15 दिन के भीतर हटाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को जगह जगह पर अनियंत्रित रुप से पुराने साइन बोर्ड को हटाने के भी निर्देश दिए। जिससे नगर की सुंदरता खराब ना हो। उन्होंने नगर की नियमित रुप से सफाई और सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा करकट करने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करने के निर्देश और इसे अभियान के तहत चलाने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने माॅल रोड में धंस रही सड़क का स्थलीय निरीक्षण के दौरान लोनिवि के अधीक्षण अभियंता से सड़क की मरम्मत की जानकारी ली। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि माॅल रोड में 40 मीटर लम्बाई में ट्रीटमेंट कार्य हेतु 3 करोड़ 49 लाख रुपए की धनराशि प्राप्त हुई है, साथ ही सड़क मरम्मत कार्य गतिमान हैं।इस सम्बंध में आयुक्त ने सड़क मरम्मत का कार्य पर्यटन सीजन से पूर्व करने को कहा।
इस दौरान आयुक्त ने मानस खंड मंदिर माला के अन्तर्गत धार्मिक पर्यटन को बढ़ाए जाने हेतु सरकार द्वारा नैना देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण आदि सुविधाओं हेतु जारी 11 करोड़ 1 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सौन्दर्यकरण कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने दो महीने के भीतर कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया कि उक्त कार्य के अन्तर्गत 16 नई दुकानें भी बनायी गयी है, आयुक्त ने संबंधितों को दुकानें तत्काल हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।
ठंडी सड़क निरीक्षण के दौरान सिचांई विभाग द्वारा पाषाण देवी मंदिर के निकट 9 करोड़ रुपए की लागत से किए जा रहे पहाड़ी के ट्रीटमेंट कार्य प्रगति की जानकारी ली।उन्होंने नगर पालिका द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए ठंडी सड़क क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट बेहतर करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग की ओर से बनाए गए व्यू प्वाइंट का बेहतर रख रखाव और पुलिस विभाग को ठंडी सड़क क्षेत्र का समय समय पर गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने झील के वातन प्रक्रिया आदि की जांच हेतु लगाए गए सयंत्र का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक जानकारी लेते हुए सचिव जिला विकास प्राधिकरण को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मु्ख्य अभियंता सिंचाई विभाग संजय शुक्ला, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोनिवि मनोहर सिंह धर्मशक्तू,सिंचाई एन खरे, अधिशासी अभियंता लोनिवि रत्नेश सक्सेना, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *