October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट फॉर विकसित भारत प्रोग्राम का हुआ आयोजन

0
1000790523
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीतालl सरोवर नगरी मैं कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर मे आज नेहरू युवा केंद्र संगठन और कुमाऊं विश्विद्यालय के तत्वाधान में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट फॉर विकसित भारत प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए 10 प्रतिभागियों का चुनाव नैनीताल डिस्ट्रिक से किया गया। इसमें 55 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन किया। चयनित प्रतिभागियों में अर्णव त्रिपाठी लक्ष्य उप्रेती कौशल पांडे चंचल फुलारा डांसी दुमका चित्रांश देवलियाल वंश अग्रवाल सिद्धि गुप्ता ललिता परगाई सुहानी जोशी रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वरुण अग्रवाल ने कहा कि यूथ पार्लियामेंट युवा के लिए एक बेहतर अवसर है जब वो 2047 के विकसित भारत हेतु अपना योगदान कर सकते है । भारत का जनतंत्र पूरे विश्व में प्रसिद्ध है तथा यह का नौजवान रचनात्मकता के साथ देश के लिए काम करे ये कार्यक्रम का उद्देश्य है । निर्णायक मंडल में इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर एस डी तिवारी, प्रोफेसर सुषमा टम्टा, डॉ. बी के जोशी, डॉ. हरि प्रिया पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता श्री आनंद बिष्ट रहे। अन वाई यू के की डोल्बी तेवतिया और कुमाऊं विश्विद्यालय की एन एस एस नकी कार्यक्रम समन्वयक डॉ शिवांगी के विशेष प्रयासों से कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को शॉल उड़ाकर तथा उनका पोर्ट्रेट भेट किया गया तथा कुलगीत तथा राष्ट्रगान से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । इस अवसर पर प्रो संजय टम्टा ,डॉ गगन होती ,डॉ आशिक कुमार ,डॉ सविता , डॉ हर्ष चौहान , विशाल विष्ट ,आनंद कुमार सहित 50 प्रतिभागी एवं अंग्रेजी के विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा विद्यार्थी नए उत्कृष्ट प्रदर्शन किए । विद्यार्थी दल में डी एस बी , ग्राफिक एरा ,सहित अन्य महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहेl कार्यक्रम का संचालन निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर एवं पूर्व कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रोफेसर ललित तिवारी और डॉ. दीपिका पंत के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *