March 23, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

देवभूमि उद्यमिता योजना, उत्तराखंड के अंतर्गत

0
1000790381
012 013
111 222 333

प्रतिभागियों के लिए वुड क्राफ्ट हैंड्स ऑन कार्यशाला का हुआ आयोजन

नैनीतालl देवभूमि उद्यमिता योजना, उत्तराखंड के अंतर्गत आयोजित बारह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के चतुर्थ दिन शुक्रवार को प्रतिभागियों के लिए वुड क्राफ्ट हैंड्स ऑन कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला में चीड़ के फुल तथा देवदार की पत्तियों एवं लकड़ी से वुड क्राफ्ट का प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। वुड क्राफ्ट के युवा उद्यमी श्री अमित कुमार द्वारा देव भूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत उद्यमिता विकास कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों को बनाना सिखाया गया, इस दौरान प्रतिभागियों ने अमित कुमार की सहायता से वुड क्राफ्ट के डेकोरेटिव पीस बनाए।इस कार्यक्रम का संचालन डाॅ0विजय कुमार समन्वयक देवभूमि उद्यमिता केन्द्र, वाणिज्य विभाग,डी0एस0बी0परिसर,नैनीताल द्वारा करते हुए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए परियोजना अधिकारी श्री अभिषेक नंदन , डॉ.भूपेंद्र मेहरा तथा युवा उद्यमी वुड क्राफ्ट श्री अमित कुमार तथा पूरण चंद्र एवं प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। उद्यमिता विकास कार्यक्रम के चौथे दिन प्रथम सत्र में डॉ.विजय कुमार द्वारा टाइम इनवेस्टमेंट के विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया । डॉ.भूपेंद्र मेहरा तथा अभिषेक नंदन द्वारा उत्तराखंड के विभिन्न उत्पादों तथा उसकी प्रकिया के विषय पर व्याख्यान दिया । दूसरे सत्र में अमित कुमार द्वारा वुड क्राफ्ट के विषय पर बताया तथा हैंड्स ऑन ट्रेनिंग करवाए गई।
आज के कार्यक्रम में डाॅ0भूपेन्द्र मेहरा, अभिषेक नंदन तथा कार्यक्रम के समन्यवक डाॅ0विजय कुमार के साथ-साथ कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहें प्रतिभागी उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *