October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

काठगोदाम स्थित कलसिया वैली ब्रिज मैं कार्य होने के कारण

0
1000782731
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

यात्रियों को उठानी पड़ी फसीहत

भूखे प्यासे स्कूली बच्चे बस के इंतजार में घंटो खड़े रहे यात्रियों में आक्रोश

नैनीतालl सरोवर नगरी मैं हल्द्वानी मार्ग बंद होने के चलते यात्रियों को फजियत उठानी पड़ी बता दें काठगोदाम स्थित कलसिया वैली ब्रिज मैं कार्य होने के कारण ब्रिज को बंद कर दिया गया है जिस कारण रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों को जाने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ा और दुर्भाग्य की बात तो यह है नैनीताल से लगाते हुए बल्दिया खान, बेलवा खान, ज्योलीकोट, डोलमार, भुजिया घाट, जाने वाले स्कूल के बच्चों और गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रोडवेज स्टेशन पर बस न होने के चलते छुट्टी के बाद बच्चों को लगभगदो घंटे इंतजार करना पड़ा भूखे प्यासे बच्चे प्रशासन की व्यवस्था से अनजान थेl उन्हें नहीं पता था स्कूल से छुट्टी होने के बाद वापस घर जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और घर कैसे जाएंगे और जैसे ही बस रोडवेज स्टेशन पर पहुंचती तो यात्रियों का झुंड बस में एक दूसरे को धक्का देते हुए चढ़ते दिखाई दिएl और कुछ यात्रियों ने अपने बच्चों को खिड़कियों के रास्ते अंदर डालाl रोडवेज द्वारा ज्योलीकोट तक मात्र एक बस शाम को 5:00 बजे जो रोज जाती है उसके अलावा और कोई बस नहीं थी जिस कारण यात्रियों को घर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ाl काठगोदाम ब्रिज में काम तो लगा दियाl लेकिन प्रशासन और विभाग द्वारा यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं की गई बल्कि नैनीताल से सभी वाहन बलिया खान बाईपास होते हुए कालाढूंगी के रास्ते हल्द्वानी भेजा गयाl लोगों को नैनीताल से हल्द्वानी पहुंचने में चार-चार घंटे का समय लगा और फजीहत अलग से उठानी पड़ीl कई यात्री तो ज्योलीकोट तक नैनीताल से पैदल तक गए वाह रे प्रशासन की व्यवस्थाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *